कंप्यूटर जी! कंप्यूटर जी!तुम्हारे बिना कितनी मुश्किल है जिंदगी !तुम हो दुनिया के सबसे अच्छे आविष्कार,मन करता है तुम्हें करूं इस्तेमाल बार-बार !तुम्हारी तरफ सब होते आकर्षित,तुम्हें बनाया ताकि कर सको सबका हित !तुम्हें ज्यादा इस्तेमाल करने से आंखों पर,पड़ता दुष्प्रभाव,इतने मुश्किल सवालों का कैसे देते जवाब !तुम हो इतने ज्यादा होशियार,तुम्हारे आगे सबको माननी पड़ती हार !कंप्यूटर जी तुम हो मेरे अच्छे दोस्त,इतने मेहनती हो कभी ना होते सुस्त !