आज का युग कंप्यूटर का युग है ।
आज कंप्यूटर के द्वारा ही वैश्विक स्तर पर निजी , सार्वजनिक एवं सरकारी क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है ।
इसलिए आज कंप्यूटर का ज्ञान होना प्रत्येक छात्र/छात्रा के साथ प्रत्येक मनुष्य के लिए नितान्त आवश्यक हो गया है ।
भारत मे कंप्यूटर क्राँति 1995 ईं० के बाद आई जिसके बाद कंप्यूटर सीखने और इसके उपयोग करने वाले लोगो की संख्या में वृद्धि भी हुई ।
लेकिन आज इकीसवीं सदी 2020 - 21 में भी छोटे शहरो/ कस्बों,सूदूर ग्रामीण इलाकों में कंप्यूटर शिक्षा और इसके बेसिक ज्ञान का अभाव है । लोग कंप्यूटर इसके ज्ञान से वंचित है ।
कंप्यूटर के इसी बेसिक ज्ञान और शिक्षा के अभाव को दूर करने के लिए तथा छात्रों को गुणवता पूर्ण
बेहतर कंप्यूटर का ज्ञान देने के लिए हमने DIGITAL COMPUTER INSTITUTE की स्थापना सिकंदरपुर के (जलालीपुर) में किया है
जिसका उद्देश्य छोटे/शहरो, कस्बो तथा ग्रामीण परिवेश से आने वाले वंचित छात्र / छात्राओं को समान अवशर और राष्ट्र स्तर के सही व उचित कंप्यूटर शिक्षा देना है । ताकि सही मार्गदर्शन से वे राष्ट्र निर्माण में कदम से कदम मिला कर चल सके तथा भारत के प्रधानमंत्री के DIGITAL INDIA , SKILL INDIA , MAKE IN INDIA के सपने को साकार कर सके ।
धन्यवाद
आप का अपना
सोनू सर
